भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा (87) सोमवार को भोपाल पहुंचे। राज्य सरकार द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद बंगला खाली करने पहुंचे थे। गौरतलब हैं कि वोरा लंबे समय से दिल्ली में ही रह रहे हैं। उनका बंगला राज्य सरकार ने हाल में ही मंत्री बनी ललिता यादव को आबंटित किया हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा, 74 बंगला स्थित सरकारी बंगला खाली करने पहुंचे। वोरा को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते भोपाल में एक बंगला आवंटित किया गया था। अब सरकार ने उनका बंगला नवनियुक्त मंत्री ललिता यादव को आवंटित कर दिया है। लिहाजा गृह विभाग ने वोरा को यह बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष बनने के बाद से वोरा दिल्ली में रहने लगे हैं। वह लंबे समय से मप्र नहीं आए थे। उधर, बंगले के अभाव में ललिता यादव गैराज मे अपना कार्यालय चला रही हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal