आगरा। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे आगरा के जनकपार्क के पास एक मोड़ पर एक लड़का कार में गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करता मिला। तस्वीरें इतनी अश्लील थीं कि लोगों की भीड़ लग गई। कमला नगर के मोड़ पर कार में बीटेक का छात्र अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जाम छलकाता लोगों की नजर में आ गया। वहां मजमा जुट गया। राहगीरों ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
कार में गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी
घटना दोपहर ढाई बजे की है। जनक पार्क के मोड़ पर कार खड़ी थी। कार में एक लड़का और एक लड़की थी। दोनों शराब पी रहे थे। उन पर राहगीरों की नजर पड़ गई। फिर क्या था वहां मजमा जुटना शुरू हो गया। किसी ने फोटो खींचें तो किसी ने वीडियो बना लिया।
यह देख दोनों सकपका गए। मुंह छिपाना शुरू कर दिया। तभी वहां से गुजर रही कमला नगर चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पहले लोगों से वहां से हटाया। फिर दोनों को लेकर चौकी पर आ गई।
लड़के ने बताया कि वह बीटेक का छात्र है। लड़की ने बताया कि वह एटा क्षेत्र की रहने वाली है। आगरा में बैंक की तैयारी कर रही है। भगवान टॉकीज के पास कोचिंग है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal