लंदन। ब्रिटेन की सरकार ने आभूषणों से सजे उस अनूठे हुक्के के निर्यात पर अस्थायी रोक लगा दी है जिसे 1757 में प्लासी के युद्ध के दौरान भारत में तत्कालीन ब्रिटिश कमांडर इन चीफ रॉबर्ट क्लाइव को दिया गया था।
इसकी कीमत 60 लाख पाउंड से अधिक है। ब्रिटिश संस्कृति मंत्री मैट हैनकॉक ने हुक्का के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाई।
माना जाता है कि भारत में ब्रिटिश शासन के समय 1757 में हुए प्लासी के युद्ध के बाद तोहफे में कुछ मुगलकालीन वस्तुएं दी गई थीं जिनमें यह हुक्का भी शामिल था।
प्लासी के युद्ध के समय बंगाल के नवाब पर जीत को लेकर मशहूर हुए थे।इस हुक्के का निचला हिस्सा अपने आप में नायाब माना जाता है क्योंकि दुनिया में किसी दूसरी स्थान पर ऐसी वस्तु नहीं है।
यह चांदी का बना है जिसके बाहरी हिस्से पर सोने की शानदार नक्काशी की गई है।यह हुक्का सिर्फ भारत में मशहूर नहीं था, बल्कि अंग्रेजों के बीच इसे खूब पसंद किया जाता था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal