फैजाबाद। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को फैजाबाद के रूदौली में सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के कुनबे में लड़ाई मची है। सपाई अपनी हार मान चुके हैं। ऐसे में भाजपा को विधान सभा चुनाव में तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी।
वह रुदौली विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बसपा पर हमला बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि वहां भगदड़ मची है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। भाजपा की सरकार बनने पर रुदौली की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया और सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर विरोधियों द्वारा किए जा रहे सवाल जबाब पर सेना का अपमान बताया। रुदौली की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा कि आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि जितने मतों से गत बार रामचंद्र यादव जीते थे, उसके हजार गुना मतों से इस बार जीतेंगे। इससे पहले उनका यहां पर पहुंचने पर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने 51 किलो की माला पहना कर, गदा, स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal