इंदौर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को समर्पित, डायनामिक और अनुशासित मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री नायडू ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए इस्तेमाल होने वाला बीमारू शब्द अब अतीत की बात हो गई। पिछले दस साल में मध्यप्रदेश, मुख्यप्रदेश बन गया है।
उन्होंने कहा कि 18 हजार 900 मेगावाट बिजली उपलब्ध होना एक रिकॉर्ड है। अब सभी क्षेत्रों के लिए बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित है। कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। कृषि क्षेत्र में प्रगति का नया कीर्तिमान बना है। श्री नायडू ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशक के लिए अब आदर्श स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि शहरी अधोसंरचना अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। इसमें मुख्यमंत्री का नेतृत्व सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की शहरी क्षेत्र की योजनाओं में बाटम अप सोच रखी गई है। इसके कारण 50 प्रतिशत राशि रा’यों को मिल रही है। परियोजना आधारित सोच को समाप्त कर क्षेत्र विकास पर आधारित सोच अपनाई गई है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि वे मध्यप्रदेश में निवेश करें। यहां रेड टेप नहीं रेड कारपेट बिछाई गई है। निवेशकों को राज्य सरकार के अलावा केन्द्र सरकार से भी भरपूर सहयोग मिलेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal