लखनऊ। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से हुई वार्ता के बाद मिले आश्वासन के बाद 02 अगस्त को उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित नर्सों की हड़ताल स्थगित हो गयी है। मंगलवार को सभी नर्सें काम पर हैं।
उत्तर प्रदेश नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले आश्वासन के बाद नर्सेज संघ ने एक महीने के लिए हड़ताल स्थगित की है। अगर एक महीने के भीतर हमारी मांगें नहीं मानी गयी तो प्रदेशभर की नर्स हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी। सातवें वेतनमान सहित अन्य मांग पूरी न होने से देश भर की नर्सें आक्रोशित है। देश भर की नर्सो ने कुछ दिन पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करके चेतावनी दी थी कि सातवें वेतन आयोग व अन्य मांगों के अगर पूरा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर सभी सरकारी अस्पतालों की नर्से हड़ताल कर देगी। इस निर्णय पर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की नर्संे अडिग है। इससे पहले एक अगस्त को ऑल इंडिया गर्वमेंट नर्सेज फेडरेशन के साथ देश के सभी राज्यों के फ्रंट के पदाधिकारी के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से वार्ता हुई।
प्रदेश नर्सेज फ्रंट के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार लगातार नर्सो की उपेक्षा कर रही है और उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। ऐसे में नर्सो की हड़ताल की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal