Sunday , April 28 2024

हरियाणा में मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार, एक कैबिनेट व बने दो राज्यमंत्री

26minister1चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की परामर्श पर शुक्रवार को तीन विधायकों नामत: विपुल गोयल, मनीष कुमार ग्रोवर और डा० बनवारी लाल को हरियाणा मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। हरियाणा राजभवन में आयोजित एक शपथ समारोह में विपुल गोयल को कैबिनेट मंत्री, मनीष कुमार ग्रोवर व डॉ० बनवारी लाल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई। इसके साथ ही हरियाणा मंत्रिमण्डल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहित मंत्रियों की संख्या 14 हो गई, जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री, दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा तीन राज्यमंत्री शामिल हैं। शपथ समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा मामलों के प्रभावी डा० अनिल जैन के अलावा हरियाणा मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य, विधायक तथा वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा शपथ लेने वाले मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य व समर्थक उपस्थित थे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com