चंडीगढ़। हरियाणा परिवहन विभाग की आयुक्त सुप्रभा दहिया ने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूलों में पाचंवी से दसवीं कक्षा तक पाठयक्रम में सडक़ सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों से सम्बन्धित एक अध्याय जोडऩे का निर्णय लिया है। दहिया आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डा. आर.के सदन में परिवहन विभाग हरियाणा व यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एन.एस.एस विंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सडक़ सुरक्षा कार्यशाला के उदघाटन सत्र में बोल रही थी।
परिवहन विभाग की तरफ से लोगों में जागरुकता लाने के प्रयास युद्धस्तर पर शुरु किए गए हैं। इतना ही नहीं परिवहन विभाग ने वेबसाईट पर लर्निंग लाईसेंस बनवाने से पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी का कम्पयूटर टेस्ट दिया गया है। इस वेबसाइट को प्रत्येक वाहन चलाने वाले व्यक्ति को जरुर देखना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अप्रैल 2015 में देश में 5 लाख सडक़ दुर्घटनाओं में से 1 लाख 11 हजार दुर्घटनाएं अकेले हरियाणा प्रदेश में घटित हुई है। ऐसे में सडक़ सुरक्षा को लेकर किए जा रहे तमाम प्रबंध और अभियान कागजों तक ही सिमटे नजर आए। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा में ड्राइविंग को ही प्राथमिकता नहीं दी जानी चाहिए बल्कि पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal