होठों का मुख्य काम है, बोलते समय ध्वनि का नियंत्रण करना। होंठ शब्दों को स्पष्ट तरीके से बोलने में मदद करते हैं। लेकिन होंठ किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व भी बता सकते हैं।
समुद्रशास्त्र के अनुसार होंठो को देख-कर किसी भी स्त्री या पुरुष के व्यवहार के बारे में आसानी से पता किया जा सकता है।
– जिनके होंठ उभरे हुए होते हैं, ऐसे लोग छोटी बुद्धि के और डरपोक होते हैं।
– होंठ यदि पतले होते हैं तो वह पुरुष का स्वभाव और प्रकृति काफी हद तक महिलाओं से मेल खाती है।
– ऐसे लोग जिनके होंठ छोटे, पतले और बिना रंग के होते हैं। यह लोग दिखावा करने वाले होते हैं।
– मोट होंठ वाले लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग भावुक और जिद्दी भी होते हैं।
– चिकने और लाल रंग के होंठ वाले लोग जीवन में हर सुख प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग कामुक होते हैं। और जिंदगी में उपलब्धियां अर्जित करते हैं।
– गुलाबी होंठो वाले लोग व्यवहार कुशल होते हैं। ये दोस्ती निभाने में विश्वास रखते हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। अमूमन ऐसे होंठ महिलाओं के ही होते हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal