किस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक रेंजर्स ने BSF के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की।
सोमवार की सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF की तीन पोस्टों पर फायरिंग की है। सुबह साढे दस बजे अचानक पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलियां
चलानी शुरू कर दी।
चलानी शुरू कर दी। BSF ने भी इस हमले का माकूल जवाब दिया है। बीएसएफ जवानों की भारी फायरिंग के चलते पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी पोस्ट छोड़कर पीछे हट गए।
सेना के सूत्रों ने बताया कि BSF ने रेंजर्स के हमले का उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। BSF के अनुसार ऐसे हमले के लिए वो हमेशा तैयार रहते हैं।
इससे पहले गुरुवार दोपहर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। सांबा सेक्टर स्थित बीएसएफ की पोस्ट पर ऑटोमेटिक हथियार से हमले किये गए। इसके अलावा ग्रेनेड्स से भी हमले किये गए। वहीं भारतीय जवानों की तरफ से पाकिस्तान को इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
बता दें कि इस साल की पाकिस्तान की तरफ से मौजूदा साल का दूसरा सीजफायर उल्लंघन है। इससे पहले 2016 में पाकिस्तान ने सैकड़ो बार सीजफायर उल्लंघन किया था। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए और 74 जवान घायल हो गए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal