अम्मान। जॉर्डन के जाने-माने 56 वर्षीय लेखक नाहेद हत्तर की अम्मान में अदालत के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके खिलाफ कथित इस्लाम विरोधी कार्टून शेयर करने का मामला चल रहा था। जिसकी सुनवाई में भाग लेने अदालत गए थे। जहा हमलावर ने उन्हें तीन गोलियां मारीं जिससे उनकी मृत्यु हो गई। ख़बरों के मुताबिक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाहेद ने इस साल के शुरू में फेसबुक पर एक कार्टून पोस्ट किया था। इस कार्टून को इस्लाम विरोधी और आपत्तिजनक माना गया। मामले के विवाद की शक्ल अख्तियार करने के बाद नाहेद ने तुरंत ही कार्टून हटा लिया था। नाहेद ने यह कहते हुए अपनी मंशा भी स्पष्ट की थी कि इस कार्टून के जरिये उन्होंने आतंकी गुट आईएसआईएल को निशाना बनाया था। बहरहाल, प्रशासन ने माना कि नाहेद ने कार्टून को शेयर करके कानून का उल्लंघन किया और इसी कारण उनपर जातीय संघर्ष भड़काने के प्रयास और इस्लाम के अपमान का मामला दर्ज किया गया। उन्हें 13 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और सितम्बर के शुरू में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। अभी यह पता नहीं चल सका है कि उस कार्टून को किसने बनाया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal