लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत नहीं बल्कि 300 पार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के विकास के लिए 2017 के चुनाव में 2014 दोहराने की आवश्यकता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा व बसपा प्रदेश का भला नहीं कर सकती। कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है। इसलिए सूबे से भ्रष्टाचार व गुण्डाराज को खत्म करना है तो भाजपा की सरकार बनानी पड़ेगी। प्रदेश सरकार केन्द्र से भेजी गयी धनराशि खर्च नहीं कर पा रही है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा गरीबों की लड़ाई लड़ती है। माताओं ,बहनों के सम्मान की लड़ाई भी भाजपा ही लड़ती है। भाजपा विकास की पक्षधर है। सपा ने गरीबों को लूटने का काम किया है।लखनऊ के महापौर व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की पुनरावृत्ति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जहां सत्ता पक्ष परिवार के झगड़े में व्यस्त है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश को बचाने में लगे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal