Saturday , April 26 2025

कनाडाः भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

 कनाडा के मिसिसोंगा शहर में एक भारतीय रेस्टोरेंट में धमाके की ख़बर है। हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिनमें से करीब 3 लोगों को गंभीर चोटें  आई हैं। जिन्हें टोरंटो के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। धमाके के बाद आसपास का इलाका सील कर दिया गया है।  

जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे के करीब मिसिसोंगा शहर स्थित बॉम्बे रेस्टोरेंट में यह धमाका हुआ। धमाके के बाद चारों ओर अफरा तफरी मच गई है। फिलहाल, पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक धमाके का कारणों का खुलासा नहीं हुआ।  

पुलिस को दो संदिग्ध लोगों की तलाश 
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को दो संदिग्ध लोगों की तलाश है। ये दोनों धमाके से कुछ देर पहले सिक्योरिटी कैमरे पर कैद हुए। पुलिस के मुताबिक धमाके में IED का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस को शक है कि इन दोनों ने IED को एक्टिवेट किया। दोनों में एक की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। 

विदेश मंत्रालय बनाए है नजर 
वहीं, इस पूरे मामले में भारत का विदेश मंत्रालय भी नजर बनाए हुए है। मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि वो कनाडा के पुलिस के संपर्क में हैं। पुलिस ने उन्हें जानकारी दी है कि गंभीर रूप से घायल तीनों लोग भारतीय मूल के हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 

सुषमा स्वराज ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो टोरंटो के काउंसलर और कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने इस हादसे को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर (+1-647-668-4108) भी जारी किया है। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com