Friday , April 26 2024

किशोरी से हुआ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

kiलखनऊ। निगोहा थाना क्षेत्र में शौच को निकली किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुराचार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निगोहा पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय निगोहा गांव की रहने वाली एक किशोरी (15) शौच के लिये निकली थी। जब वह लौट रही थी गांव के ही श्रीराम कुमार ने उसे पकड़ लिया। खींच कर खेत में ले जा कर दुराचार किया। घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनायी तो परिजन ने तहरीर देते हुये आरोपी के खिलाफ नामजद रिर्पोट दर्ज करायी। पुलिस ने श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com