नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद बुधवार को महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को पद से हटा दिया। केजरीवाल ने अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मंत्री संदीप कुमार की ‘आपत्तिजनक’ सीडी मिली है। आप सार्वजनिक जीवन में मर्यादा के लिए खड़ी है। यही कारण है कि इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। उसे मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है।सुलतान पुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक संदीप कुमार एक सीडी में किसी महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए थे। इसमें नौ मिनट की वीडियो है, जिसमें मंत्री संदीप दिखाई दे रहा है। पंजाब चुनाव से पहले मंत्री का सेक्स स्कैंडल केजरीवाल सरकार के लिए बडा झटका माना जा रहा है।
इस मामले पर केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस के तहत काम करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले सामने आने के बाद किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा चाहे उसमें अरविंद केजरीवाल ही क्यों न हों।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal