लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेन्टर में भर्ती बीबीडी के एसोसिएट प्रोफेसर उमेश की डेंगू से मौत हो गयी। पिछले आठ दिनो से आई सी यू में उनका इलाज चल रहा था।
इससे पहले इलाहाबाद के एक प्राइवेट हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उसके बाद केेजीएमयू में उन्हें भर्ती कराया गया था।
गौरतलब हो कि बीबीडी में कम्प्यूटर साइंस पढ़ाने के साथ-साथ वे सामाजिक कार्याें में भी रूचि रखते थे। उमेश कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े थे। लखनऊ के पूर्वी जिले सायं कार्यवाह का भी दायित्व उनके ऊपर था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal