नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज गोवा में रैली कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि गोवा एक छोटा राज्य जरूर है लेकिन देश के अमीर राज्यों में से एक है।
उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गोवा को इज्जत दिया यहां की जनता सब जानती है जिसका जबाव जनता देगी।
5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लेकर भाजपा जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है। भाजपा के तमाम बड़े नेता आज पंजाब और गोवा में रैलियां करते दिखाई दे रहे हैं।उन्होंने कहा की कांग्रेस के लोगों को सुझाव देना चाहता हूं, राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए की जानी चाहिए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal