नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर की खुदरा बिक्री सितंबर महीने में 28 प्रतिशत बढकर 61,047 इकाई रही।टाटा मोटर्स ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि लैंड रोवर डिस्कवरी, डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक्यू तथा जगुआर एफ-पेस की अच्छी बिक्री से कंपनी की कुल बिक्री सितंबर में अच्छी रही।
कंपनी की चीन में भी बिक्री अच्छी रही है। बयान के मुताबिक जगुआर ब्रांड की बिक्री सितंबर महीने में 17,640 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने के मुकाबले 70 प्रतिशत अधिक है। bलैंड रोवर की बिक्री आलोच्य महीने में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढकर 43,407 इकाई रही।
कंपनी के अनुसार जगुआर लैंड रोवर की प्रमुख बाजारों में बिक्री अच्छी रही। चीन में बिक्री में जहां 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं यूरोप में 32 प्रतिशत, ब्रिटेन में 30 प्रतिशत, उत्तरी अमेरिका में 23 प्रतिशत तथा अन्य वैश्विक बाजारों में तीन प्रतिशत रही।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal