Tuesday , April 30 2024

जूनियर वर्ल्ड कप में आष्ट्रिया ने दक्षिण कोरिया को 5-2 से हराया

asलखनऊ। पहले मुकाबले में अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को ड्रा पर रोकने वाली आस्ट्रिया ने शनिवार को जूनियर वर्ल्ड कप में दक्षिण कोरिया को 5-2 गोलों से हरा दिया।

भारतीय कोच सेड्रिक डीसूजा की देखरेख में ट्रेनिंग करने वाली आस्ट्रिया जूनियर वर्ल्ड कप में पहली दफा हिस्सा ले रही है। वहीं एक अन्य मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय मूल के खिलाड़ियों से सजी कनाडा को 3-1 से शिकस्त दी।

ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में शनिवार को जिस तरह धूप खिली थी। उसी तरह आस्ट्रिया का खेल भी निखरा नजर आया। उसने सेड्रिक की पंसदीदा शैली टोटल हाकी का शानदार इजहार किया। उसने पहले हाफ के शुरुआती 21 मिनट में 2-0 की बढ़त ले ली थी। ये गोल मार्केल हिलबर्ट व पिट रूडोस्की ने किए।

दोनों फील्ड गोल रहे। वहीं पहले हाफ के आखिरी क्षण में कोरिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर पार्क जुहान ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। दूसरे हाफ में आस्ट्रिया ने अटैक पर ज्यादा जोर दिया। यही कारण है कि ने मिडफील्ड और बैक से एक-एक खिलाड़ी को भी आक्रमण पर लगा दिया। इसका उसे फायदा भी मिला।

दूसरे हाफ में उसने तीन गोल किए, जबिक दक्षिण कोरिया की टीम एक ही गोल कर पाई। कोरिया के लिए दूसरा गोल भी पार्क जुहान ने पेनल्टी स्ट्रोक पर ही किया। वहीं आस्ट्रिया के लिए पिट रूडोस्की, ओलिवर बिंडर व फ्लैंज लिंडेनग्रन में किए।

दक्षिण अफ्रीका की कनाडा पर जीत
शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद कनाडाई टीम उसे बरकरार न रख सखी। आखिर में उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। बेहद तेज गति से शुरू हुआ खेल आखिर में मंद पड़ गया।

दक्षिण अफ्रीका ने खुल कर खेल दिखाया। उसने मैदान के चारों तरफ से मूव तैयार किए। खेल के 21वें मिनट में जब ब्रैण्डन परेरा के पेनल्टी कार्नर पर किए गए गोल से कनाडा ने बढ़त बनाई तो लगा मुकाबला कांटे का होगा।

पर उसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा पर दबाव बना लिया। लगातार तीन गोल कर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। ये गोल काइले लायन ने 26वें, रेयान क्रो ने 41वें और वाल्टर ने 55वें मिनट में गोल किए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com