अंकारा। तुर्की प्रशासन ने जुलाई में असफल तख्तापलट के मास्टरमाइंड आरोपी मुस्लिम मौलवी फेतुल्लाह गुलेन के साथ कथित संपर्कों को लेकर 12,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी आज पुलिस मुख्यालय में दी गयी।
पुलिस प्रशासन ने एक बयान में बताया कि ड्यूटी से निलंबित किये गये 12,801 में से 2,523 पुलिस प्रमुख थे। इनके खिलाफ तख्तापलट के प्रयास को लेकर जांच की जा रही थी। तुर्की में कुल 270,000 पुलिस अधिकारी हैं। उन्हें गुलेन आंदोलन के साथ संपर्कों के संदेह में निलंबित कर दिया गया है।
तुर्की ने गुलेन आंदोलन पर राष्ट्रपति रिसपे ताईपे एरदोगन को सत्ता से हटाने के लिए प्रयास करने का आरोप लगाया था।गुलेन 1999 से अमेरिका में स्व निर्वासित जीवन बिता रहा है. उसने अंकारा के आरोपों को जोरदार खंडन किया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal