नई दिल्ली। दिल्ली हाफ मैराथन कीनिया के इलियुद किपचोगे ओलंपिक मैराथन चैम्पियन विजेता रविवार को पुरूष वर्ग में जीत दर्ज की जबकि महिला वर्ग में इथोपिया की वोर्कनेश देगेफा ने खिताब अपने नाम दर्ज कर लिया। किपचोगे ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई हाफ मैराथन को 59 मिनट और 44 सेकेंड में 21.097 किमी की दूरी तय कर जीत हांसिल की। किपचोगे ने इथियोपिया के यिगरेम देमेलाश और कीनिया के अगस्तीन चोगे को पछाड़ा लेकिन कोर्स रिकार्ड नहीं बना पाए।
देमेलाश ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 59 मिनट और 48 सेकेंड का समय लिया जबकि चोगे ने 60 मिनट और एक सेकेंड में दौड़ पूरी की।
महिला एलीट वर्ग में वोर्कनेश देगेफा ने एक घंटे सात मिनट और 42 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया। इथियोपिया की ही अबादेल येसानेह (एक घंटा सात मिनट और 52 सेकेंड) दूसरे जबकि कीनिया की हीलाह किप्रोप (एक घंटा आठ मिनट और 11 सेकेंड) तीसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहीं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal