लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रियों में खलबली मच गयी है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाते हुये भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अपने दो मंत्रियों गायत्री प्रजापति और राजकिशोर सिंह को बर्खास्त कर दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में सुबह से ही मंत्रियों की बर्खास्तगी को लेकर के हलचल थी और दोपहर बारह बजे तक इसकी पुष्टि हो गयी। मुख्यमंत्री कार्यालय से निकला पत्र राजभवन पहुंच गया। राज्यपाल रामनाईक ने भी बर्खास्तगी पर अपनी मुहर लगा दी। इसके बाद अखिलेश सरकार के तमाम मंत्रियों में खलबली मच गयी। भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे अन्य मंत्रियों ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से सम्पर्क साधा है।
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों से मिलने वाले मंत्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है जबकि समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेतागण मुलायम सिंह यादव, प्रो.रामगोपाल यादव इत्यादि इस समय नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal