सहारनपुर। मेरठ के विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने धर्म के नाम पर आतंकवाद फैला रखा है। धर्म व संस्कृ ति की रक्षा के लिए हमको एकजुट होना होगा। आवास विकास श्री हरि मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद महानगर इकाई द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेरठ से पधारे विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि हम सब भारत मां के सपूत हैं। इसके लिए कोई धर्म व जाति मायने नहीं रखती। हम सबकी नसों में एक ही रंग का खून बह रहा है।उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म व संस्कृति की रक्षा करना ही विहिप का लक्ष्य है। आज कुछ लोग जात-पात के नाम पर जहर उगलने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर ऐसे असामाजिक तत्वों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महानगर इकाई द्वारा आगामी हितचिंतक कार्यक्रम में 20 हजार लोगों को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीके मित्तल व संचान आचार्य कमल किशोर ने की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal