Wednesday , February 19 2025
रूस की राजधानी मास्को में रेड स्क्वायर के फुटपाथ पर शनिवार को लोगों की भीड़ पर टैक्सी चढ़ गई। इस घटना में आठ लोग जख्मी हुए हैं। फीफा व‌र्ल्ड कप की वजह से इस समय मास्को में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसक पहुंचे हुए हैं। रविवार को मास्को में मैक्सिको और जर्मनी के बीच मैच है। मास्को यातायात प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर चिंगिज अनारबेक ऊलू (28) को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास पूर्व सोवियत मुस्लिम गणराज्य किर्गिस्तान का लाइसेंस है। अधिकारियों ने ड्राइवर के हवाले से बताया कि उसने जानबूझकर लोगों पर टैक्सी नहीं चढ़ाई, उसने टैक्सी पर से नियंत्रण खो दिया था। समाचार एजेंसी 'इंटरफैक्स' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में था। सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ यातायात कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार एजेंसी 'तास' ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो मैक्सिको, दो रूस और एक उक्रेन का नागरिक शामिल है। सात घायलों की हालत तो संतोषजनक बताई जा रही है, लेकिन एक महिला की हालत गंभीर है। रूस ने कहा, संघर्ष विराम में शामिल हो तालिबान यह भी पढ़ें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख्मी लोगों में कुछ लोग मैक्सिको की टीम के रंग के कपड़े पहने हुए थे। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर टैक्सी से बाहर निकलकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह चिल्ला रहा था, 'यह मैंने नहीं किया।' इस बीच, शुक्रवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस जाने वालों के लिए यात्रा मशविरा जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आतंकी संगठन वहां हमलों की योजना बना रहे हैं।

नशे में धुत ड्राइवर ने फुटबॉल प्रेमियों पर चढ़ाई टैक्सी, 8 घायल

रूस की राजधानी मास्को में रेड स्क्वायर के फुटपाथ पर शनिवार को लोगों की भीड़ पर टैक्सी चढ़ गई। इस घटना में आठ लोग जख्मी हुए हैं। फीफा व‌र्ल्ड कप की वजह से इस समय मास्को में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसक पहुंचे हुए हैं। रविवार को मास्को में मैक्सिको और जर्मनी के बीच मैच है।रूस की राजधानी मास्को में रेड स्क्वायर के फुटपाथ पर शनिवार को लोगों की भीड़ पर टैक्सी चढ़ गई। इस घटना में आठ लोग जख्मी हुए हैं। फीफा व‌र्ल्ड कप की वजह से इस समय मास्को में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसक पहुंचे हुए हैं। रविवार को मास्को में मैक्सिको और जर्मनी के बीच मैच है।  मास्को यातायात प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर चिंगिज अनारबेक ऊलू (28) को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास पूर्व सोवियत मुस्लिम गणराज्य किर्गिस्तान का लाइसेंस है। अधिकारियों ने ड्राइवर के हवाले से बताया कि उसने जानबूझकर लोगों पर टैक्सी नहीं चढ़ाई, उसने टैक्सी पर से नियंत्रण खो दिया था।  समाचार एजेंसी 'इंटरफैक्स' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में था। सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ यातायात कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार एजेंसी 'तास' ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो मैक्सिको, दो रूस और एक उक्रेन का नागरिक शामिल है। सात घायलों की हालत तो संतोषजनक बताई जा रही है, लेकिन एक महिला की हालत गंभीर है।    रूस ने कहा, संघर्ष विराम में शामिल हो तालिबान यह भी पढ़ें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख्मी लोगों में कुछ लोग मैक्सिको की टीम के रंग के कपड़े पहने हुए थे। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर टैक्सी से बाहर निकलकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह चिल्ला रहा था, 'यह मैंने नहीं किया।'  इस बीच, शुक्रवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस जाने वालों के लिए यात्रा मशविरा जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आतंकी संगठन वहां हमलों की योजना बना रहे हैं।

मास्को यातायात प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर चिंगिज अनारबेक ऊलू (28) को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास पूर्व सोवियत मुस्लिम गणराज्य किर्गिस्तान का लाइसेंस है। अधिकारियों ने ड्राइवर के हवाले से बताया कि उसने जानबूझकर लोगों पर टैक्सी नहीं चढ़ाई, उसने टैक्सी पर से नियंत्रण खो दिया था।

समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में था। सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ यातायात कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार एजेंसी ‘तास’ ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो मैक्सिको, दो रूस और एक उक्रेन का नागरिक शामिल है। सात घायलों की हालत तो संतोषजनक बताई जा रही है, लेकिन एक महिला की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख्मी लोगों में कुछ लोग मैक्सिको की टीम के रंग के कपड़े पहने हुए थे। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर टैक्सी से बाहर निकलकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह चिल्ला रहा था, ‘यह मैंने नहीं किया।’

इस बीच, शुक्रवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस जाने वालों के लिए यात्रा मशविरा जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आतंकी संगठन वहां हमलों की योजना बना रहे हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com