मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ दिसंबर की बजाय 13 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।‘सरवन’एक युवा एनआरआई की कहानी है।
फिल्म को लोहड़ी वाले शुभ दिन रिलीज करने की योजना है। पोस्टर जारी किए जाने के बाद टोरंटो में फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया।
इस फिल्म का निर्देशन करन गुलियानी ने किया है। मनोरंजक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को यह पसंद आएगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal