नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ की शूटिंग खत्म हो गई है। परिणीति ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम के साथ फोटो भी शेयर किया है।
मनीष शर्मा द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म की शूटिंग कोलकता और मुंबई में हुई है। फिल्म में परिणीति एक सिंगर के रोल में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में परिणीति ने गाना भी गाया है।अक्षय रॉय इस फिल्म के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान एक लेखक अभिमन्यु रॉय के रोल में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने दाढ़ी वाला लुक भी रखा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal