रियो डी जेनेरियो। ओलंपिक महिला युगल बैडमिंटन के अपने पहले मुकाबले में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी जापान की मिसाकी माटसुटोमो और अयाका ताकाहाशी की जोड़ी से हार गयी। भारतीय जोड़ी को जापानी जोड़ी ने 21-15, 21-10 से मात दी।
भारतीय जोड़ी जापानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कहीं से भी लय में नजर नहीं आई। पहला गेम उन्होंने 19 मिनट में तो दूसरा गेम मात्र 17 मिनट में गंवाया। हालांकि भारतीय जोड़ी अभी पदक की दौड़ से बाहर नहीं हुई हैं और उन्हें ग्रुप-ए में अभी दो और मुकाबले खेलने हैं। भारतीय जोड़ी अब शुक्रवार को नीदरलैंड्स की एफी मस्केंस और सेलेना पीक की जोड़ी से और शनिवार को थाईलैंड की पुटिटा सुपारिजाकुल और सैपसीरी टेराटानाकाई की जोड़ी से भिड़ेंगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal