गिरिडीह। पारसनाथ पर्वत के आसपास सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाकर बुधवार देर रात माओवादियों के एक बड़े बंकर को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बंकर से भारी मात्रा में भोजन सामग्री, नक्सली साहित्य सहित कई अन्य समान बरामद किए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों के सेफजोन कहे जाने वाले पारसनाथ पर्वत पर एक हाई लेवल मिंटिग बुलायी है। जिससे झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा सहित कई क्षेत्रों के बड़े ओहदेदार नक्सली भाग लेने वाले हैं।
सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पर्वत की घेराबदी कर सर्च अभियान चलाया, जहां एक बड़े बंकर का पता चला। देर रात तक यह कार्रवाई चलती रही। पर्वत पर नक्सली अहम बैठक करते है। इस बार भी कुछ एसी ही सूचना मिली थी, जिसे झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal