Sunday , April 28 2024

पूर्व सांसद हर्षवर्द्धन का निधन

herलखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हर्षवर्द्धन का आज सुबह दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।कांग्रेस सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से दो बार सांसद रहे हर्षवर्द्धन ने एम्स में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

छात्रनेता के रुप में अपना राजनीतिक सफर शुरु करने वाले हर्षवर्द्धन वर्ष 1985 में जनता पार्टी के टिकट पर फरेंदा सीट से विधायक चुने गये थे। उसके बाद इसी पार्टी के टिकट पर वर्ष 1989 में महराजगंज सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा वह वर्ष 2009 में भी इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे थे।

हर्षवर्द्धन का पार्थिव शरीर आज लखनउ लाया गया जहां पार्टी कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने हर्षवर्द्धन को पुष्पांजलि दी और पार्टी राज्य मुख्यालय पर शोकसभा भी हुई।कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हर्षवर्द्धन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल महराजगंज में होगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com