लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकास रूक गया है। सत्तारूढ़ भाजपा दल के लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा सरकार लोगों की नौकरी छीन रही है और लोगों को बेरोजगार कर रही है।
यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में बड़ी संख्या में आये हुए लोगों और नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि काम और विकास पर जातिवाद का हाबी होना लोकतंत्र को कमजोर करता है। भाजपा असली मुद्दो से ध्यान हटाने की साजिश कर रही है।
केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था किंतु नौकरी मिली नहीं। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दुष्परिणाम दिखाई देने लगे है। बाजार में मंदी है। अर्थव्यवस्था चैपट हैं किसानों के कर्जमाफी की बात की गई पर हुआ कुछ नहीं।
मध्य प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों में किसानों के आंदोलन की जिम्मेदार स्वयं भाजपा सरकार हैं किसानों की आमदनी दुगुनी करने का झूठा वादा हुआ। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और अपनी फसल सड़क पर फेंक रहे हैं।
उधर, सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव को आज कर्नाटक से आए समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष मनसप्प यादव ने वहां की विशेष माला और पगड़ी पहनाई।
उन्नाव के सिख समाज के सरदार गुरचरन सिंह तथा सरदार करमजीत सिंह ने तलवार एवं सरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अपने अभिनंदन के उत्तर में श्री यादव ने समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को ज्यादा तेजी से चलाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में समाजवाद ही विकल्प हैं दक्षिण भारत में समाजवादी पार्टी के बढ़ते प्रभाव की भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने गोपालक, एक विकलांग तथा एक बीमार व्यक्ति को भी मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सबकी बात धैर्यपूर्वक सुनी और यथा सम्भव मदद का भरोसा दिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal