लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पाँच छात्रों का चयन कॉमन लॉ एप्टीट्यूट टेस्ट (क्लैट) में हुआ है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि क्लैट में चयन के बाद सी.एम.एस. के इन छात्रों को बंगलुरु, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, जोधपुर और पटियाला समेत देश भर के 18 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में अण्डर-ग्रेजुएट लॉ कोर्स एवं पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स में दाखिला मिल सकेगा एवं छात्र कानून स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि क्लैट परीक्षा में चयनित छात्रों में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्र यूसुफ तारिक (23वीं रैंक), जान्हवी सिंह (109वीं रैंक) एवं सुयश गुप्ता (361वीं रैंक), सी.एम.एस. अलीगंज की छात्रा एश्वर्या सिंह (43वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की छात्रा शुभांगी रॉय (172वीं रैंक) शामिल है।
उन्होंने बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal