चंडीगढ़। फरीदकोट के कोटकपूरा में अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फैक्ट्री के साथ लगते घर की छत उड़ गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। जिस कारण फैक्ट्री के पास के एक घर की छत उड़ गई। इस हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal