लखनऊ। शराब के नशे धुत एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है।
नाका थाना क्षेत्र के भेड़ी मंडी इलाके में देर रात ग्यारह बजे शराब के नशे में धुत मो. आसिफ को अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोका और इसके बाद उसे गोली मार दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया जहां मंगलवार को सुबह उसे होश आ गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal