भोपाल। आए दिन युवक की छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने दोनों लड़कियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
पुलिस के अनुसार रायसेन स्थित बेगमगंज में रहने वाली दो बहनों को मेहगांव निवासी एक युवक आए दिन परेशान करता था। दोनों लड़कियों ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की थी। परिजनों ने लड़के को बुलाकर उसे डांट लगाते हुए समझाया लेकिन डांट का कोई असर नहीं हुआ और लडक़ा आए दिन लड़कियों को राह चलते छेड़ता था। रविवार को दोनों बहनें अपने काम से बाहर जा रही थी उसी वक्त युवक ने दोनों को फिर से छेड़ा। रोज के तानों और बदनामी के डर से दोनों बहनों ने घर पर जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal