फतेहपुर। भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाप की कमाई में बेटा ने पानी फेर दिया। उत्तर-प्रदेश का विकास हुआ कि बिजली नहीं आ रही है और विकास हो रहा है। बिना बिजली के बिल आ रहा हैं। इनको पढ़ाइये अँधेरे में तब पता चलेगा की अँधेरा क्या होता है? ना तो घर वाली का चेहरा आप देख पाते है ना वह आपको देख पाती होंगी।
चाचा ने काम नहीं करने दिया। पापा ने काम नहीं करने दिया। उन्होने कहा कि भातर दस से लेकर 15 वर्षो के अंदर विश्व आर्थिक शक्ति बन जायेगा। जनता का खून चूसा है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने पैसे का सम्मान किया है। इंसान को इज्जत पसीना बहकर मिलती।
बीजेपी की सरकार आएगी तो तीन से लेकर छः महीने के अंदर कर्ज माफ कर दिया जायेगा। गठबंधन है ठगबंधन है। खाट सभा करने वाले से किया ठगबंधन। चुनाव के पहले गठबंधन जिस साईकिल पर सवार हुआ उस साईकिल को मुलायम सिंह ने पंचर कर दिया है।
जिले की बिंदकी विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी करन सिंह पटेल के पक्ष में क्षेत्र के गोपालगंज इण्टर कालेज परिसर में आयोजित जनसभा में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ विरोधियों पर गरज रहे थे। उन्होने सीएम अखिलेश पर बड़ा हमला बोलते हुये कहा कि बाप ने जिस कांग्रेस पार्टी के खिलाफ उत्तर-प्रदेश में पूरी पर्टी खड़ी कर दी। बेटा ने उस कमाई पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि विकास हुआ है। यही विकास है कि बिजली नहीं आ रही है, लेकिन बिल आ रहे हैं। लोग अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर है। छा़त्र-छात्रायें अंधेरे में पढ़ाई कर रहे हैं। लोग अपने परिवार का चेहरा नहीं देख पाते हैं। अगर इन्हें अंधेरे में पढ़ाया जाये तो पता चलेगा कि अंधेरा क्या होता है।
लोग न तो अपनी घर वाली का चेहरा देख पाते हैं और न ही घर वाली अपने पति का चेहरा देख पाती है। गरीब जनता को सपा, बसपा व कांग्रेस ने ख्ूान चूसा है। इतना ही नहीं कहा कि इन पार्टियों ने दौलतमंदो का ही सम्मान किया है। इंसान को इज्जत पसीना बहाने के बाद मिलती है, इन्हे क्या पता?
उन्होने कहा कि भारत आने वाले दस से 15 वर्षो के अंदर विश्व की आर्थिक शक्ति बन जायेगा। केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुये कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो तीन से लेकर छः महीने के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। राजनाथ ने कहा कि गठबंधन है, ठगबंधन है।
सपा ने खाट सभा करने वाले से किया ठगबंधन। चुनाव के पहले गठबंधन, जिस साइकल में सवार हुआ। उस साइकल को मुलायम सिंह ने पंचर कर दिया है। अब साइकिल रफ्तार पकड़ने वाली नहीं है। जनता सब कुछ जान चुकी है। कांग्रेस का हाल जनता से छिपा नहीं है। उससे जनता बेहतर तरीके से परिचित है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal