लखनऊ। ‘माँ-बेटी के सम्मान’ में भाजपा की महिला विंग गुरुवार को राजधानी के सड़क पर मार्च करेंगी। प्रदर्शन में महिला सांसद, महिला मोर्चा की पदाधिकारी समेत करीब 10 हजार महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है।
भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि बेटी के सम्मान में महिला मोर्चा का प्रदर्शन परिवर्तन चौक से मार्च करते हुए अम्बेडकर प्रतिमा तक जायेगी। बेटी-माँ को अपशब्द कहने वाले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तारी की मांग करेंगी। महिलाओं का एक प्रतिनिधि मण्डल राजभवन में राज्यपाल से नसीमुद्दीन सिद्दीकी को नेता विधान परिषद प्रतिपक्ष पद से बर्खास्तगी तथा अन्य बसपा नेताओं की गिरफ्तारी तथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करेंगे। प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल बुधवार को पत्रकारों को बताया कि गुरुवार प्रातः 11 बजे प्रदेश भर से आई महिलाएं सिद्दीकी की नेतृत्व में बेटी तथा महिला अपमान के खिलाफ परिवर्तन चौक, सुभाष चौक पर एकत्र होकर हजरतगंज भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक मार्च करेंगी।श्रीमती जायसवाल ने बताया कि बेटी के सम्मान में प्रदेश भर से पार्टी की महिला सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधियों सहित 10 हजार से अधिक महिलाएं प्रदर्शन में भाग लंेगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal