लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला हो गया है। इसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में कुंतल किशोर को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
बता दें कि शुक्रवार को शासन स्तर से तीन भारतीय पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें अभी तक सीतापुर में सेनानायक 27 वीं वाहिनी पीएसी रहे कुन्तल किशोर को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है। वहीं अभी तक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ रहे अजय कुमार साहनी को सीतापुर में सेनानायक 27 वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक रहे विपिन टाडा को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal