मुंबई। राज्य चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के 57 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द किए जाने का निर्णय बुधवार को लिया है। यह निर्णय राज्य चुनाव आयोग के पास राजनीतिक दलों की ओर से वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट पेश न किए जाने तथा अन्य आवश्यक कागजपत्रों को पेश न किए जाने की वजह से लिया गया है। अब तक राज्य चुनाव आयोग 248 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द कर चुका है। राज्य चुनाव आयुक्त जे. एस. सहारिया ने बताया कि राज्य राज्य चुनाव आयोग के पास 365 राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया गया था। इनमें 17 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का समावेश है। राज्य चुनाव आयोग के पास हर साल राजनीतिक दलों को आयकर विवरण पत्र व आडिट रिपोर्ट पेश करना जरुरी रहता है। इस तरह का कागज पत्र पेश न करने वाले राजनीतिक दलों को नोटिस दी गई थी,जिससे तय समय सीमा के अंदर 78 राजनीतिक दलों ने कागज पत्र जमा किए, लेकिन अब तक 248 राजनीतिक दलों कर मान्यता उक्त कागज पत्र जमा न करने की वजह से की जा चुकी है। इस 248 में से 57 की मान्यता बुधवार को रद्द की गई है। बुधवार को मान्यता रद्द होने वाले दलों में आरपीआई, शेकाप आदि शामिल है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal