मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। तो वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने परली की 10 में से आठ सीटों पर मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।
उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि बीड में हुई पार्टी की हार की मैं जिम्मेदारी लेते हुए अपने मंत्री के पद से इस्तीफा देती हूं।
बीएमसी चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने पार्टी के अंदर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। इससे पहले चुनावों से पहले निरुपम कह चुके हैं कि कांग्रेस में कुछ लोग उनके खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने इस हार के लिए महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं की अंदरुनी कलह को जिम्मेदार ठहराया है।
संजय निरुपम ने कहा कि मैं जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं। मैं पार्टी के लिए लगातार काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी के बड़े नेता लगातार पार्टी के काम और मेरे बारे में बयान देते रहे। यह उनके पार्टी विरोधी प्रचार का ही नतीजा है।
वहीं महाराष्ट्र सरकार में भाजपा मंत्री महिला एवं बाल कल्याण पंकजा मुंडे के इस्तीफे की पेशकश के बाद भारतीय जनता पार्टी और राज्य मंत्रिमंडल में हलचल तेज हो गई है। इतना ही नहीं अब मंत्रिमंडल में मंथन की स्थिति है। हालांकि अभी मंत्री पंकजा मुंडे की ओर से मीडिया में कुछ भी नहीं कहा गया है। गौरतलब है कि परली में पूरे 6 वार्ड में ही हार चुकी हैं।
मुंडे ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका और महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम आने के बाद मंत्री पद से अपने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं। मगर माना जा रहा है कि परली क्षेत्र में चुनावी मैदान में खराब प्रदर्शन के चलते उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है।
व
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal