लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक युवती ने मां से हुई अनबन के बाद शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। मृतका का शव देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर छानबीन के बाद पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पारा के जलालपुर गांव में बीएससी थर्ड इयर की छात्रा श्वेता यादव (22) ने गुरुवार रात मां से हुई अनबन के बाद फांसी लगा ली। मृतका के पिता अर्जुन सिंह यादव ने बताया की उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग उसके साथ पढऩे वाले लड़के से चल रहा था। इस बात की जानकारी श्वेता ने घर पर दी, तो परिजनों ने इस रिश्ते को मंजूर करते हुए लड़के के परिजनों से बातचीत की। मृतका की मां ने बताया की उसका एक बड़ा भाई है। उन्होंने पहले उसकी शादी करने के बाद श्वेता की शादी करने की बात कही थी। इस बात से वो काफी नाराज हो गई और अपनी मां से झगडऩे लगी। जिसके चलते उसकी मां ने गुरुवार रात श्वेता का मोबाइल अपने पास रख लिया। इस बात से नाराज श्वेता ने शुक्रवार सुबह अपने घर के ऊपर वाले कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने घर में जब श्वेता की तलाश की तो उसका शव लटका हुआ पाया। जिसके बाद परिजनों ने इस बात की सूचना पारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal