ब्यावरा। शुक्रवार को सुठालिया अस्पताल के बाहर बैठे एक युवक पर आरी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के हाथ-कंधा और पीठ पर गहरी चोटें लगीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार ग्राम लालपुरिया निवासी हिन्दूसिंह सौंधिया ने आरोप लगाया कि दोपहर में सरकारी अस्पताल के बाहर बैठा था। तभी बिना किसी कराण के रामचरण प्रजापति ने उस पर आरा मशीन के पत्ते से हमला कर दिया। हमले में युवक का हाथ और कंधा बुरी तरह से जख्मी हो गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal