Saturday , May 4 2024

युवा कांग्रेस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण: गहलोत

gaजयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

गहलोत ने आज ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागौर में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों और आम नागरिक की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और उन्हें सरकार की गैर कानूनी नीतियों का विरोध करने का अधिकार है।”

उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल अशोभनीय है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक पीछे धकेला और महिला कार्यकर्ताओं के बाल खींचे।उन्होंने कहा, ‘‘सरकार द्वारा पुलिस को विरोधी कार्यकर्ताओं को इस तरह क्रूरतापूर्ण तरीके से मारने की स्वीकृति प्रदान करना लोकतंत्र में अन्यायपूर्ण है।”

गौरतलब है कि युवा कांग्रेस ने किसानों को फसल खराबे का मुआवजा देने और दिन में बिजली दिये जाने की मांग को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com