Monday , April 29 2024

राशिफल 27 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष: गणेशजी की कृपा से आज दिन शुभ रहेगा। आप स्नेहीजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा।

वृषभ: गणेशजी के अनुसार, आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन: मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का प्रतीत होता है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह की कमी हो सकती है।

कर्क: आज आपका दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः सुझाव देते हैं कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहिएगा।

सिंह: गणेशजी को आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्य जीवन कलह से बचें। व्यापार क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। अतः गणेशजी सावधान रहने की सूचना देते हैं।

कन्या: गणेशजी कहते हैं कि आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखद प्रसंग बनेंगे। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा।

तुला: आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतित होता है।

वृश्चिक: आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें क्योंकि अत्यधिक विचारों की प्रबलता से मन चिंताग्रस्त हो सकता है। सगे संबंधियों से अनबन के योग हैं, बचें। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी।

धनु: आज आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी।

मकर: आज आप शेयर मार्केट, सट्टे एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिजनों के साथ विवाद से पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है।

कुंभ: आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। परिजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतन शक्ति अच्छी रहेगी।

मीन: आज मानसिक व्याकुलता अधिक रह सकती है। एकाग्रता की कमी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। परिजनों से मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com