चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में एक विवाहित महिला का अपहरण के बाद गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीडि़त महिला को ग्रामीणों ने आज सुबह खेतों में बेहोशी का हालत में देखा और परिजनों को सूचित किया। पीडि़ता अस्पताल में उपचाराधीन है।रोहतक के गांव कटेसरा की एक विवाहित महिला शुक्रवार की रात अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने देररात तक उसे कई जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच आज सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने खेतों में उक्त महिला को अचेत अवस्था में पड़े देखा। महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने उसे कलानौर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे रोहतक के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। होश में आने पर महिला ने दावा किया कि रात्रि के समय जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली तो अचानक चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। महिला का दावा है कि चारों युवकों ने उसके साथ रेप किया और मारपीट करके खेतों में फैंक कर चले गए। बहरहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal