लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सदर इलाके में हरिश्चन्द्र इण्टर कालेज में एक पुरानी छत नीचे आ गिरी। अध्यापक कक्ष की छत गिरने के बाद बड़ा हादसा होने से बच गया। कालेज प्रबन्धन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कमरे के बाहर की छत बनवाने के लिये कई बार आवेदन किया गया है। छत को बनवाने के लिये धन आवंटन होने का कागज नही मिला है। वहीं शिक्षा विभाग के चक्कर लगाते हुये दो माह बीत चुके है। अभी तक कुछ नही हुआ है। कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि अध्यापक कक्ष की छत गिरी है। विद्यालय की ओर से शिक्षा विभाग को लगातार सूचनायें दी गयी है और बावजूद कुछ नही हुआ। रात्रि पहर एक बजे के करीब यह छत गिरी है। कैण्ट एसओ अंबर सिंह ने बताया कि रात्रि पहर दो बजे छत गिरने की सूचना पर पुलिस गयी थी। पुलिस को चपरासी ने बताया कि कोई हताहत नही हुआ है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal