
लखनऊ। नीली, लाल और सफेद रोशनी से नहाए हुए गंज कर्निवाल में जब हरी रोशनी से देखते ही देखते कैनवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर उभरी तो दर्शकों की तालियों से हजरतगंज गूंज उठा। मौका था रविवार को आयोजित गंज कर्निवल का। जहां जश्न-ए-मॉनसून की मस्ती पर म्यूजिक का रंग चढ़ा और रोशनी के कमाल से कैनवस पर अलग-अलग रंग बिखरे। कार्निवाल का लुत्फ उठाने उमड़े अवधवासियों की चहलकदमी सेे जहां हजरतगंज गुलजार रहा वहीं रंगारंग कार्यक्रम को देख किसी ने तालियों से सराहा तो किसी ने इन सारे नजारों के साथ सेल्फी ली।
स्टेज पर बिखरे रोशनी के रंग –
गंज कर्निवल की खूबसूरत शुरुआत आस्मां डांस ट्रूप के मेंबर्स ने शिव तांडव से की। इसमें इंस्ट्रूमेंट्स की धुन पर अर्जुन, संजय, अंकिता, दिनेश, पिंकी, आयशा, अमृता और अंजू ने बेहतरीन परफार्मेंस दी। इसके बाद स्टेज पर बिखरा रोशनी का कमाल। इसमें विवेक पाटिल ने देखते ही देखते कैनवस पर अलग-अलग रंग बिखरे। इसके अलावा ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी के पेपर बैग भी लांच किए गए। साथ ही जल संरक्षण एवं पौधरोपण करने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्य सचिव दीपक सिंघल, अनीता सिंघल, जिलाधिकारी राजशेखर, एडीएम पूर्वी निधि श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
कुछ यूं चढ़ा मॉनसून का रंग –
राजधानी में भले ही रविवार को बारिश न हुई हो, लेकिन गंज कर्निवल में जब मॉनसून का रंग चढ़ा तो तालियों की जमकर बारिश हुई। स्टेज पर जहां आसमां डांस ट्रूप के परफार्मर्स ने जब बरसो रे मेघा की धमाकेदार इंट्री दी तो नीचे खड़े दर्शक भी खूब थिरके। एक के बाद एक बरसते गीतों “नाचू मैं आज छम और रूत आ गई रे” पर डांसिंग परफार्मेंस ने लोगों को बांधे रखा।  गंज कर्निवल से डांस का खुमार अभी उतरा नहीं था कि मटके पर डांस करके अंकिता ने मटके पर डांस पेश किया। जिसे देखकर दर्शकों ने कहा कि यह बेहद रोमांचकारी रहा। इसके बाद प्ले गब्बर इज बैक का आयोजन हुआ। इसके जरिए जनसंख्या नियंत्रण के लिए अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया गया। गंज कर्निवाल का समापन शेफाली अलवारिस के मस्ती भरे गानों ये फितूर मेरा, तू मेरा हीरो, बलब पिचकारी, बदतमीज दिल और आरडी बर्मन के मेलोडी से हुआ।
राजधानी में बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन-
गंज कर्निवल में मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने लेबर क्लास को फ्री खाना दिए जाने की बात कही। साथ ही नगर आयुक्त से राजधानी को जल्द से जल्द साफ किए जाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजधानी में एक बड़ा म्यूजिकल फाउंटेन बनाया जाएगा। जहां सभ्यता और संस्कृति को बढ़ाए जाने के आयोजन होंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal