कोलकाता। उत्तर चौबीस परगना जिले के दत्तपुकुर थाना इलाके में संदेहास्पद स्थिति में घूमते देख पुलिस ने 7 बांग्लादेशी नागरिकों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए 7 लोगों में दो महिला व पांच पुरुष है। कुछ संदिग्ध बांग्लादेशियों के घूमने-फिरने की खबर दत्तपुकुर थाना पुलिस को मिली। रात में ही पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का भी उन लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। थाने पर पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि सातों बांग्लादेश के रहने वाले है तथा अवैध तरीके से भारत में घुस आये हैं। इन लोगों के भारत में आने की वजह पुलिस को नहीं पता चली है। सातों बांग्लादेशियों को मंगलवार को बारासात अदालत में पेश किया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal