मुंबई। औषधि कंपनी सन फार्मा के अहमदनगर जिले में स्थित कारखाने में आज विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य जख्मी हो गये।
पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना सन फार्मा की एमआईडीआई अहमदनगर क्षेत्र की इकाई में हुई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
इस बारे में संपर्क किये जाने पर कंपनी ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि दुर्घटना उत्खनन के दौरान हुई जिससे चार कर्मचारी जख्मी हो गये।
कंपनी के अनुसार बाद में दो की मौत हो गयी। दोनों घायल कर्मचारियों का इलाज चल रहा है और वे ठीक हैं। कंपनी ने पीडित परिवार को हर संभव सहायता का वादा किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal