लखनऊ। महामना मालवीय विद्या मन्दिर सभागार में मालवीय मिशन के तत्वावधान में बुधवार को पं. मदन मोहन मालवीय जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसपी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में सभी का कल्याण हों एवं समूह का विकास हो। से यब शिक्षा के माध्यम से हो सकता है। शिक्षा ही ऐसी ताकत है और इसे समर्पित भाव से प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मालवीय मिशन इस प्रकार के कार्य करके समाज निर्माण के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
मालवीय जी के राष्ट्रीय समरसता कायोंर् पर प्रकाश डाला। मालवीय जी के राजनैतिक व सामाजिक जीवन पर विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मै अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मै ऐसी संस्था के साथ जुड़ रहा हूं जो मालवीय जी के सपनों को साकार कर रही है। इससे पूर्व समारोह के आरम्भ में एएस कपूर, अध्यक्ष मालवीय मिशन ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।
विद्या मन्दिर के बच्चों द्वारा श्रद्धांजलि व देशगान प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनारायण श्रीवास्तव ने मिशन के राष्ट्रीय स्वरूप एवं गतिविधियों से अवगत कराया। महासचिव रमाकान्त पाण्डेय द्वारा लखनऊ इकाई की गतिविधियों का विस्तार से वर्णन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा मिशन की पत्रिका जागृति के हिन्दू विश्वविद्यालय शताब्दी विशेषांक का विमोचन किया गया।
डा. पीके सिंह सम्पादक ने पत्रिका के संक्षिप्त स्वरूप से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर गीता श्लोक प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ टीडी गर्ल्स इण्टर कालेज को बैजयन्ती भी प्रदान किया। समारोह के अन्त में डा. देवेन्द्र अस्थाना अध्यक्ष मालवीय विद्या मंदिर के धन्यवाद ज्ञापन एवं वन्दे मातरम की स्वरलहरियों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal