
मुंबई। छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा तारा सुतारिया सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्राफ के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में दोनों साथ काम कार सकते हैं। 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीच्ल में ऐसी खबरें थी कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान होंगी। हालांकि अब खबर है कि तारा सुतारिया को इसके लिए साइन किया जा रहा है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे। करण जौहर काफी समय से टाइगर के अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं।

खबरों की माने तो तारा सुतारिया इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट होंगी। साल 2011 में एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के जरिए तारा ने छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ शो भी किए। अब बड़े पर्दे पर उन्हें मौका मिला है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के जरिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को ब्रेक मिला था और ये तीनों बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुके हैं। तारा को भी यही उम्मीद है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal